हाथ डाले एक जोड़ा ,
आशातीत मैं दौड़ा ,

सोचा एक रुपया मिलेगा,
एक बड़ा बिस्कुट ,
या एक चाय ,
नहीं.. मेरा गुल्लक भरेगा,
पढ़ना है मुझको ,
कुछ बनना है मुझको ||
'इस्पेसल डे ' था,
सो 'बाबूजी' की ख़ुशी साफ़ थी,
एक , दो या पांच माँगू?
मन में आवाज़ थी ||
'साहब' -'साहब' कहते
हाथ जोड़े मैं दौड़ा,
'बीबीजी ' का लहराता ,
दुपट्टा छू गया मुझे थोड़ा,
अगले पल मेरे गाल पर एक आवाज़ थी,
माहौल में छाई शान्ति कुछ खास थी,
सन्नाटा था चारो ओर,
देख रहे मुझे कई लोग,
गाल मेरे जल रहे ,
नज़रे मेरी भर रही,
सन्नाटे में गूंजे -
'गैंग', 'मेम्बर',
'बाप', 'चोर'..
छोटी समझ ही सही ,
जोड़ गया शब्द को,
बाप की पहचान हुई,
गैंग मेम्बर
बन गया मैं अब तो ||
धन्य हो ऐ गरीबी
जिसने मुझे मेरी असलियत का आइना दिखाया,
पर 'बाबूजी' का 'इस्पेसल डे' मेरी मनहूसियत से मनवाया ||

3 comments:
mast likha hai bhai.carry on.good work.
sale ab khali time me fir chaloo ....... well great work dude ....
gahrai ko chu le hokabhi kabhi aurachcha likh sakta hai yaar
good keep it up!!!
Post a Comment