माँ, मैं आज तुम्हे याद करता हूँ,
तेरे ही यश का गान करता हूँ,
तेरे ही आँचल तले मैं खेला,
बचपन से ही तेरा और मेरा रहा एका,
फिर न जाने आज क्यूँ तुझॆ अपने से दूर पाता हूँ ,
माँ, आज तुम्हे फिर मैं याद करता हूँ ।
याद करता हूँ बहुत ऊँचा था कुलवृक्ष तेरा,
खुद मूल बन, और भाषाओं का बोझ तूने झॆला।
अपनी शिराओं के जल से इनके व्याकरण को सींचा,
अपनॆ पुत्र रूपी इन पल्लवों के शिखर पर पहुँचनॆ का स्वप्न तूझॆ दीखा,
धँसती गयी तू , पर किसी नॆ तुझसॆ कुछ न सीखा ।
अँग्रॆजियत की जकड़न कॊ तूनॆ भी तॊ दॆखा ,
थी तेरी ही आवाज जो भारत माँ ने इन जंजीरों कॊ उखाड़ फॆंका ।
हुई वॊ आजाद , पर तेरी जकडन तॊ बढ़ती गई,
अपनॆ ही पुत्रॊं की पतित मानसिकता की कैदी तू बनती गई ।
माँ वैश्वीकरण कॆ इस दौर में मैं अँग्रॆजी कॊ अपनाता हुँ,
पर तू यॆ मत समझ कि औरॊं की तरह मैं तुझसॆ दूर जाता हुँ ।
लॆता नहीं संकल्प तुझॆ राजमाता बनानॆ का,
पर लॆता हुँ प्रण तुझॆ जन जन तक पहुँचानॆ का,
माँ, आज तुम्हे फिर मैं याद करता हूँ,
तुझमॆं मैं अपना विश्वास रखता हूँ,
है तॆरी महिमा बडी इतनी कि,
तू राष्ट्रमाता क्या, विश्वमाता बनेगी,
और अपनॆ गौरवमयी युगॊं कॊ फिर सॆ दॆखॆगी ॥
Sunday, January 11, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)
