Saturday, April 9, 2011

कल शाम ही तो थी !!



कल शाम ही तो थी, तुम फिर याद आयी

जेहन में तेरी फ़िर तस्वीर उमड़ आयी

उन तस्वीरों ने तेरी यादों को जगाया

उन आँखों में फिर खुद को डूबा सा पाया

होठों को तेरे छूने की जो दबी सी कशिश थी

चेहरे में तेरे जो धूप सी तपिश थी

एक नज़ारे में सब फिर याद आयी

कल शाम ही तो थी,तुम फिर याद आयी !!



शामें बदल जाती है रातें गुज़र जाती हैं

एक नयी धूप के लिए ये आँखे तरस जाती हैं

तुम्हे शायद याद न हो तुम्हारा कोई प्रेमी था

प्यार तो तुम्हारे लिए एक छोटा सा खेल ही था

हर दिन कोशिश करता हूँ तुम फिर याद न आओ

मेरी तरह किसी और को बर्बाद कर न पाओ

पर हर शाम कल की शाम बन जाती है

और हर शाम तू मुझे याद आ जाती है !!