Friday, November 13, 2009

मेरा 'मैं'

(इस कविता में 'मैं' का मतलब अंहकार से और मैं का मतलब व्यक्ति विशेष से है )

मैं 'मैं' का साथी था ,

और सबका बैरी था ,

मेरा केवल 'अर्थ' था

'मैं' मेरा दर्प था

मैं पिता नहीं,मैं मित्र नहीं,

मैं पति नहीं मैं पुत्र नहीं ,

मुझे किसी की क़द्र नहीं ,

मुझे 'मैं' ही अभीष्ट था ,

'मैं' ही मेरा ईष्ट था,

'मैं' मेरा बढ़ता गया ,

'एकांत' अकेला बनता गया,

'मैं 'की मरीचिका से ,

जीवन के मरुश्थल में

मैं खुद को खो गया ,

अपनों से अलग हो गया ||




शब्दार्थ : बैरी = शत्रु, अर्थ=धन, दर्प=घमण्ड, अभीष्ट =इच्छित (चाही गई), मरीचिका=mirage