(इस कविता में 'मैं' का मतलब अंहकार से और मैं का मतलब व्यक्ति विशेष से है )
मैं 'मैं' का साथी था ,और सबका बैरी था ,
मेरा केवल 'अर्थ' था'मैं' मेरा दर्प था
मैं पिता नहीं,मैं मित्र नहीं,
मैं पति नहीं मैं पुत्र नहीं ,
मुझे किसी की क़द्र नहीं ,
मुझे 'मैं' ही अभीष्ट था ,
'मैं' ही मेरा ईष्ट था,
'मैं' मेरा बढ़ता गया ,
'एकांत' अकेला बनता गया,
'मैं 'की मरीचिका से ,
जीवन के मरुश्थल में
मैं खुद को खो गया ,
अपनों से अलग हो गया ||
शब्दार्थ : बैरी = शत्रु, अर्थ=धन, दर्प=घमण्ड, अभीष्ट =इच्छित (चाही गई), मरीचिका=mirage
